Click Here
Click Here
Click Here

SP बोकारो को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब बरामद

Bokaro: SP को सूचना मिली कि चन्द्रपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम तेलो पूर्वी, बहियारटांड़, हनुमान मंदिर के सामने, 33 वर्षीय कामेश्वर कुमार, पिता...

bokaro police

Bokaro: SP को सूचना मिली कि चन्द्रपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम तेलो पूर्वी, बहियारटांड़, हनुमान मंदिर के सामने, 33 वर्षीय कामेश्वर कुमार, पिता राजेन्द्र महतो द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब का निर्माण एवं व्यापार किया जा रहा है. तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमें बोकारो उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल थी. छापामारी दल के द्वारा संदेही कामेश्वर कुमार पिता राजेन्द्र महतो के घर पर विधिवत छापामारी किया गया, जिसमें उनके घर से अवैध निर्माण किया हुआ शराब तथा अवैध निर्माण शराब में प्रयुक्त होने वाली सामाग्री भारी मात्रा में जब्त की गयी.

पुलिस द्वारा पुछताछ

पुलिस द्वारा पुछताछ के बाद इनके निशानदेही पर उनके सहयोगियों, 32 वर्षीय विनय कुमार, पिता राधेश्याम वर्णवाल ग्राम तेलो पश्चिमी, ऊपर टोला, थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो, 41 वर्षीय दिनेश प्रजापति, पिता – स्व० पूरण पंडित, ग्राम तेलो मध्य, थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो एवं 19 वर्षीय कृष्णा कुमार, पिता – किशोर कुमार महतो, ग्राम तुपकाडीह, थाना जरीडीह जिला बोकारो तीनो के निशानदेही पर उनके घर से भी अवैध निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 75/2026 दर्ज किया गया.

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त – कामेश्वर महतो, पिता राजेन्द्र महतो का अपराधिक इतिहास – चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 09/2019 दि0 09.03.2019 धारा भा०द०वि० एवं 47(ए) उत्पाद अधि० में आरोपित है. चन्द्रपुरा थान कांड संख्या 01/2026 प्राथमिकी अभियुक्त है. दुग्दा थाना कांड संख्या 35/2023 में आरोपित है. चन्द्रपुरा थाना कांड संख्या 49/2026 प्राथमिकी अभियुक्त है.

जब्त सामग्री की विवरणी

छापेमारी में BLACK TIGER WHISKY – 15 पेटी,  OFFICERS CHOICE WHISKY – 12 पेटी, MC DOWELL NO-1 WHISKY – 3 पेंटी, ROYAL CHALLENGER WHISKY – 3 पेटी, STERLING RESERVE B7 – 4 पेंटी बरामद की गई. साथ ही काला रंग का JHARKHAND EXCISE RC का लोगो अंकित, ढक्कन 101 पीस तथा ग्रे रंग का JHARKHAND EXCISE MCD का लोगो अंकित – 204 पीस ढक्कण, शराब की बोतल रेपर / स्टीकर में BLENDERS PRIDE 51 पीस, काण्ड में संलिपित कुल 05 मोबाईल फोन बरामद किया गया.

bokaro jabt saman

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी / कर्मी

पु०अ०नि० विक्रम कुमार, थाना प्रभारी चन्द्रपुरा, पु०अ०नि० मनिष कुमार, थाना प्रभारी दुग्दा, पु०अ०नि० निवास सिंह, प्रभारी बोकारो झरिया ओ०पी०, अ०नि० महेश कुमार दास, उत्पाद बोकारो, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान, चन्द्रपुरा थाना, साथ ही चन्द्रपुरा थाना, दुग्दा थाना, बोकारो झरिया ओ०पी० का सशस्त्र एवं लाठी बल शामिल थें.

AlsoRead:कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, फिर मिला एक सप्ताह का समय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *