Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई स्थित गोसाई टोला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुर्शीद अंसारी (लगभग 30 वर्ष), पिता मकबूल अंसारी, निवासी रजौली (बिहार) तथा मुशर्रब अंसारी, पिता अशरफ अंसारी, निवासी रघुनियाडीह, जयनगर के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी दौरान लोकाई के गोसाई टोला के समीप दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मुर्शीद अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

ALSO READ: SP बोकारो को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब बरामद


