रांची: मांडर में बमबाजी, घर में फेंके गए 4 जिंदा बम

Ranchi: राजधानी रांची के मांडर इलाके में बमबाजी हुई है. बताया जा रहा है, कि कुलदीप खलको के घर में चार जिंदा...

Mandar
एआई सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: राजधानी रांची के मांडर इलाके में बमबाजी हुई है. बताया जा रहा है, कि कुलदीप खलको के घर में चार जिंदा बम फेंके गए हैं, जिसमें एक बम विस्फोट हो गया. इस बम विस्फोट से परिवार में दहशत का माहौल है. हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

पुलिस की टीम जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. इस मामले को लेकर मांडर थाना प्रभारी ने बताया, कि चार जिंदा बम फेंका गया था, जिसमें एक विस्फोट हुआ था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में बम फेंका गया है.

यह भी पढ़ें: धनबाद सिविल कोर्ट ने हत्याकांड के दोषी को दी उम्रकैद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *