Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में जूनियर खो-खो टीम का चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Jamtara: 20वीं जूनियर बालक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (2026-27) के लिए जामताड़ा जिला टीम के चयन के लिए मंगलवार को संत एंथोनी...

Junior Kho-Kho team
चयनित खिलाड़ी

Jamtara: 20वीं जूनियर बालक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (2026-27) के लिए जामताड़ा जिला टीम के चयन के लिए मंगलवार को संत एंथोनी स्कूल के मेजर ध्यानचंद प्ले ग्राउंड में ओपन ट्रायल आयोजित किया गया. ट्रायल का आयोजन जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में हुआ, जिसमें जिले के लगभग 45 बालक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगे भाग

ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ी 3 से 5 जुलाई तक खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर में आयोजित 20वीं जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन खूंटी के सहयोग से किया जा रहा है.

संघ के अध्यक्ष ने चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई

जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन सिंह ने बताया, कि चयनित खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं, संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से खेलकर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं.

मौके पर संघ के संरक्षक श्यामल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, महासचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, आकाश साव, सुभाष सोरेन, राम मुर्मू, लक्ष्मण मुर्मू, जीत, कान्हू, सरजू सहित अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: एक्शन में पुलिस मुख्यालय, एडीजी मनोज कौशिक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *