Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : 108 कन्याओं के साथ निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा कोरीडीह वन

Jamtara : नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह वन स्थित नवनिर्मित श्री श्री 108 काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा...

कलश यात्रा

Jamtara : नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह वन स्थित नवनिर्मित श्री श्री 108 काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जहां बुधवार को 108 कन्याओं ने सर पर कलश धारण कर यात्रा की शुरुआत की. कलश यात्रा के बाद विधिवत पूजा अर्चना की गयी. मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. पहले दिन कलश यात्रा और मंदिर प्रवेश पूजन संपन्न हुआ. गुरुवार को वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-पाठ एवं हवन किया गया. जबकि शुक्रवार को पूर्णाहुति, कन्या पूजन और महाप्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा.

ग्रामीणों का योगदान

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. पूरे आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही.

ALSO READ : जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची साने आज पहुचेंगी दिल्ली, द्विपक्षीय यात्रा में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *