Click Here
Click Here
Click Here

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के बाद गायब महिला पार्षद, कचरे के ढेर पर जीने को मजबूर वार्ड 20 की जनता

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है. पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना...

The picture of poor sanitation

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है. पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना राम के घर के समीप स्थित पुल इन दिनों अस्थायी डंपिंग यार्ड में तब्दील हो गया है. पुल पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है. बच्चे, बुजुर्ग और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़ांध और बदबू के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कचरे का नियमित उठाव नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. सड़ांध और बदबू के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है. वहीं, बरसात की पहली ही बारिश ने नगर निगम के सफाई और जल निकासी व्यवस्था के दावों की भी पोल खोल दी है. कई स्थानों पर समय पर नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी नालियों से बाहर निकलकर सड़कों पर भर गया. जलजमाव से आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और कचरे का नियमित निष्पादन किया जाता, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती. लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाने, नालियों की सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *