Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने थाना मामला दर्ज कराया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जांच की ओर आरोपी को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है. इस मामले को लेकर तुपुदाना ओपी प्रभारी सिद्धांत कुमार ने बताया कि नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक दिन पहले थाना में शिकायत दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की है.
दो माह पहले भी थी हुई ऐसी वारदात
आपको बता दें, कि दो माह पहले भी तीन साल की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हिंदपीढ़ी निवासी ने बच्ची को अकेले में पाकर उसे बहलाया फुसलाया था. जिसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.

ALSO READ: Koderma: सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 4 ANM का वीडियो वायरल


