Click Here
Click Here
Click Here

तमिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित

Chaibasa: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी...

chaibasa gas risav news

Chaibasa: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है. सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रेल मार्ग से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया है. वे पहले राउरकेला पहुंचेंगे, जहां से अगले चरण में रेल मार्ग द्वारा आगामी दिवस सुबह चक्रधरपुर पहुंचेंगे.

प्रशासन की नजर उनकी सुरक्षित एवं सकुशल घर पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया पर 

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. वहां से प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों के माध्यम से सभी श्रमिकों को उनके संबंधित गांव एवं घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा. जिला प्रशासन ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे यात्रा क्रम की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. प्रशासन उनके सुरक्षित एवं सकुशल घर पहुंचने तक पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है.

AlsoRead:कानून व्यवस्था पर सरयू राय ने CM को सराहा, पर अपराधियों की खुली चुनौती को लेकर चेताया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *