Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: प्रथम तिमाही में नगर निगम को मिला 6.09 करोड़ रुपये राजस्व, 649 नए हाउसहोल्ड का हुआ पंजीकरण

Hazaribagh: वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में हजारीबाग नगर निगम को विभिन्न वार्डों से कुल 6 करोड़ 9...

नगर निगम प्रशासन

Hazaribagh:  वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में हजारीबाग नगर निगम को विभिन्न वार्डों से कुल 6 करोड़ 9 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. इस दौरान निगम क्षेत्र में 649 नए हाउसहोल्ड का पंजीकरण भी किया गया. नगर निगम क्षेत्र में सूचीबद्ध करीब 42 हजार हाउसहोल्ड से प्रतिवर्ष लगभग 18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, जिसका उपयोग शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में किया जाता है.

राजस्व संग्रहण में वार्ड-12 पहले स्थान पर

नगर निगम के अनुसार राजस्व संग्रहण में वार्ड संख्या-12 सबसे आगे रहा. इस वार्ड से प्रतिवर्ष लगभग 1.02 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ही करीब 38 लाख रुपये की वसूली की गई. वार्ड संख्या-5 दूसरे स्थान पर रहा, जहां वार्षिक राजस्व 94.98 लाख रुपये निर्धारित है और पहली तिमाही में लगभग 38 लाख रुपये जमा हुए. वहीं वार्ड संख्या-13 तीसरे स्थान पर रहा, जहां से प्रतिवर्ष करीब 92.20 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होता है तथा अप्रैल से जून के बीच लगभग 34 लाख रुपये का संग्रह किया गया.

अन्य वार्डों का प्रदर्शन

वार्ड संख्या-6 से 35 लाख रुपये, वार्ड संख्या-8 से 25.50 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या-7 से 20.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं वार्ड संख्या-1 राजस्व संग्रहण के मामले में सबसे पीछे रहा. इस वार्ड की वार्षिक देय राशि 20.32 लाख रुपये है, लेकिन पहली तिमाही में यहां से केवल 6.39 लाख रुपये ही जमा हो सके.

कर से ही होता है शहर का विकास

नगर निगम प्रशासन ने समय पर होल्डिंग टैक्स और अन्य करों का भुगतान करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया. अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों द्वारा जमा किए गए कर से सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की स्थापना एवं रखरखाव सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं का संचालन किया जाता है.

समय पर कर भुगतान की अपील

नगर निगम ने कहा कि शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. निगम प्रशासन ने नागरिकों से समय पर करों का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा सभी वार्डों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

ALSO READ : टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर तस्कर, जामताड़ा पुलिस ने चार पुड़िया के साथ दबोचा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *