टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर तस्कर, जामताड़ा पुलिस ने चार पुड़िया के साथ दबोचा

Jamtara: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार...

jamtara toto sumgller

Jamtara: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को चार पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा.

मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के कोस्टपाड़ा निवासी चंदन मंडल, पिता श्याम सुंदर मंडल के रूप में हुई है. इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या 87/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि टोटो चालक चंदन मंडल बाहर से ब्राउन शुगर लाकर जामताड़ा शहर में उसकी बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे चार पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया.

नशीले पदार्थों की तस्करी करता था

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टोटो चलाने की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से की जा रही थी. पुलिस के अनुसार जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत हजारों रुपये आंकी गई है. मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

AlsoRead:RJD स्थापना दिवस: लालू यादव बोले- “हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे”, पार्टी को मजबूत करने का दिया संदेश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *