Ranchi: जमशेदपुर एसएसपी बने आईपीएस एहतेशाम वकारिब और सरायकेला एसपी बने मनोज स्वर्गियारी का मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया गया है. चेयर पर कोई और बैठा था आईजी मानवाधिकार के द्वारा जारी किए गए मूवमेंट ऑर्डर के आदेश में कहा गया है, कि दोनों अधिकारी अभिलंब प्रभार ग्रहण करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे.
CM ने एसएसपी और एसपी को हटाने का जारी किया था आदेश:
जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने के कारण जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां के एसपी निधि द्विवेदी को मंगलवार की देर रात तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया था. इन दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध (वेटिंग फॉर पोस्टिंग) कर दिया गया इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी देते हुए सीएम ने स्पष्ट किया गया है कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्तव्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी.



