Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर शुरू, पहले दिन 38 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश और उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में...

driving license camp
ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर आयोजित

Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश और उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस) जारी करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. इसी क्रम में बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ.

61 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए किया आवेदन

शिविर के पहले दिन 61 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया. दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद 38 पात्र आवेदकों को उसी दिन लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. जिला परिवहन विभाग के अनुसार शिविर के दूसरे दिन भी आवेदन लिए जाएंगे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने वाले पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा.

सभी प्रखंडों और पंचायतों में चलाया जाएगा अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया, कि यह विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को भी अपने क्षेत्र में ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल सके. उन्होंने लोगों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सुरक्षित एवं नियमसम्मत वाहन संचालन में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी गई चेतावनी 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *