Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: सेवा कार्यों के साथ रोटरी क्लब ने की नए सत्र की शुरुआत, रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

Giridih: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ने नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर बुधवार को सेवा संकल्प के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों...

सेवा कार्यों के साथ रोटरी क्लब ने की नए सत्र की शुरुआत
सेवा कार्यों के साथ रोटरी क्लब ने की नए सत्र की शुरुआत

Giridih: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ने नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर बुधवार को सेवा संकल्प के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के सहयोग से रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बागड़िया एवं उप जिलापाल जोन-5 रवि चूड़ीवाला ने संयुक्त रूप से किया. रक्तदान शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल रहीं. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया.

चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पौधा और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. मोहम्मद आजाद, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. मीता साव, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विकास लाल, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. तारकनाथ देव, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. मुकेश कुमार तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास बगड़िया एवं संजय शर्मा शामिल रहे.

ALSO READ: जामताड़ा: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी गई चेतावनी 

वृक्षारोपण और जरूरतमंदों को कराया भोजन

रोटरी क्लब ने तीसरे कार्यक्रम के तहत रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया. वहीं, चौथे कार्यक्रम “रोटरी प्यार बांटते चलो” के अंतर्गत 100 जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया. इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्णवाल, रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के अध्यक्ष विशाल पिलानिया, सचिव अमर गुप्ता, शिविर संयोजक डॉ. तारकनाथ देव सहित क्लब के कई सदस्यों एवं ब्लड बैंक के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *