Click Here
Click Here
Click Here

रातू में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! घर की छत पर टिका ट्रांसफार्मर, दीवार से सटाकर खींचे गए बिजली के तार

Ranchi: बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला रातू के लालितग्राम कॉलोनी से सामने आया है. यहां एक परिवार पिछले कई...

Electricity Department Ratu Road
घर की छत पर टिका ट्रांसफार्मर

Ranchi: बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला रातू के लालितग्राम कॉलोनी से सामने आया है. यहां एक परिवार पिछले कई वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर है. आरोप है कि बिजली विभाग ने कॉलोनी में ट्रांसफार्मर तो लगा दिया, लेकिन उसका कुछ हिस्सा और उससे जुड़े तार पड़ोसी के मकान की छत पर ही छोड़ दिए. इतना ही नहीं, बिजली के हाई वोल्टेज तार घर की दीवार से सटाकर खींच दिए गए, जिससे परिवार अपने ही घर और जमीन का सामान्य उपयोग भी नहीं कर पा रहा है.

विभाग से तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग

पीड़ित परिवार के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर कुछ वर्ष पहले लगाया गया था, तभी से परिवार लगातार विभाग से इसे हटाने और तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग कर रहा है. कई बार मौखिक शिकायतें भी की गईं, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. साथ में जब भी ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आई है, तो बिजली मिस्त्री पीड़ित के छत पर चढ़ जाते हैं, बिना बताए और काम करते हैं, साथ में सारा बेकार सामान वहीं फेक कर चले जाते हैं.

परिवार का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आए दिन कोई न कोई तकनीकी खराबी होती रहती है. कभी चिंगारी निकलती है तो कभी तेज आवाज आती है, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है. बारिश और खराब मौसम के दौरान डर और भी बढ़ जाता है. परिवार का कहना है कि वे हर दिन दहशत के माहौल में जी रहे हैं.

मकान की पेंटिंग, मरम्मत या अन्य कोई निर्माण कार्य कराना लगभग असंभ

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बिजली के तार घर की दीवार से बिल्कुल सटाकर लगाए गए हैं. इसके कारण मकान की पेंटिंग, मरम्मत या अन्य कोई निर्माण कार्य कराना लगभग असंभव हो गया है. अब हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि तार नीचे झुककर करीब सात फीट की ऊंचाई तक आ गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है. परिजनों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. विभाग की उदासीनता के कारण परिवार लगातार भय के साये में रहने को मजबूर है.

पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग से मांग की है, कि उनके घर के ऊपर और पास से गुजर रहे ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

यह भी पढ़ें: रांची में सेना का जवान बनकर 2.99 लाख की साइबर ठगी, मकान किराए के नाम पर महिला को बनाया शिकार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *