Bokaro: बांसगोड़ा, माराफारी से लापता 6 वर्षीय बच्ची राधा ऊर्फ आराध्या (पिता – पुनीत चौहान) को पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद कर लिया गया है. बोकारो पुलिस की 6 टीमें करीब 6 घंटे तक काफी सक्रिय रहकर सीसीटीवी जांच, टेक्निकल जांच और जिले के सभी रूट की चेकिंग करती रहीं. प्रारंभिक जानकारी अनुसार, बच्ची अपने घर में ही बक्से के पीछे रजाई से कवर कर छुपी हुई थी. इस संबंध में बच्ची से अलग से पूछताछ किया जा रहा है.
बता दें कि परिजनों के अनुसार राधा अचानक घर के आसपास से गायब हो गई. दिन के 11 बजे के आस-पास खोजबीन के दौरान बच्ची कहीं नहीं मिली. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम जांच में जुट गई. करीब 6 घंटे बाद बच्ची को घर से ही बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें: रांची: बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट के बाइक सवार को रोका तो ट्रैफिक पुलिस पर हमला, पीटकर किया लहूलुहान


