Click Here
Click Here
Click Here

साहिबगंज: बंगाली टोला में युवक की गोली मारकर हत्या

Sahibganj: नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली...

Sahibganj
अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक व अन्य

Sahibganj: नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बंगाली टोला निवासी सुनील कुमार के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ पुक्कू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आदर्श बुधवार रात अपने मोहल्ले में था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके बाएं सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे नगर थाना इंस्पेक्टर

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन जांच के दौरान डॉ. मुकेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन जुट गए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.

नगर थाना पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: देवघर डबल मर्डर: मोबाइल पर लाइव रहकर प्रेमी देता रहा निर्देश, बहू ने कुल्हाड़ी से ली सास और देवर की जान

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *