हजारीबाग लैंड स्कैम : प्रकाश कुमार सिन्हा और सौरव कुमार को ACB को सहयोग करने की शर्त पर राहत 

Ranchi: हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी प्रकाश कुमार सिन्हा और सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में...

ACB कोर्ट

Ranchi: हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी प्रकाश कुमार सिन्हा और सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने दोनों आरोपियों को राहत हुए हुए फिलहाल पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी. वहीं आगामी 14 जुलाई को दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हजारीबाग के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा वहीं जांच में सहयोग करने का आदेश दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दोनों को मुख्य आरोपी बनाया है हालांकि दोनों आरोपियों ने अदालत में कहा कि संबंधित संपत्ति के केवल खरीदार हैं. 

क्या है मामला?

यह मामला हजारीबाग जिले में 28 डिसमिल गैरमजरुआ खास जंगल झाड़ श्रेणी की सरकारी भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है आरोप है कि सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से इस सरकारी भूमि का नियमों के विरुद्ध म्यूटेशन भी करा लिया गया, मामले की जांच ACB कर रही है और इसी संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Read Also: DC ने देर रात सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *