Dumka: झारखंड के दुमका सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. अपराधियों ने स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरी चिट्ठी जिला प्रशासन को भेजी है, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है.
जानकारी के अनुसार, स्पीड पोस्ट के साथ एक आधार कार्ड भी भेजी गई है. आधार कार्ड में नाम चंचल राय और पता पूर्वी वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल का बताया गया है. हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि आधार कार्ड असली है या किसी ने उसका दुरुपयोग किया है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया. सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

धमकी भरी चिट्ठी और आधार कार्ड की जांच शुरू
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्पीड पोस्ट से मिली चिट्ठी और आधार कार्ड की जांच में जुटे हैं. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से भेजी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
ALSO READ: झारखंड : औसत से 46 फीसदी कम बारिश, किसानों की बढ़ी परेशानी, धान रोपनी पर मंडरा रहे संकट के बादल


