सिमडेगा: स्टीयरिंग फेल होने से पुल के नीचे गिरा ट्रेलर, चालक और खलासी बाल-बाल बचे

Simdega: सदर थाना क्षेत्र के शिवनगर के समीप गुरुवार को स्टीयरिंग फेल होने से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा...

Simdega:  सदर थाना क्षेत्र के शिवनगर के समीप गुरुवार को स्टीयरिंग फेल होने से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर सिमडेगा से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक वाहन का स्टीयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण ट्रेलर पर से हट गया. चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे एक जामुन के पेड़ से टकराने के बाद पुल के नीचे जा गिरा.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रेलर में फंसे चालक एवं खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला. दोनों को इलाज के लिए निकट स्थित आरोग्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई. दोनों को हल्की चोटें आई हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही.

ALSO READ : झारखंड : औसत से 46 फीसदी कम बारिश, किसानों की बढ़ी परेशानी, धान रोपनी पर मंडरा रहे संकट के बादल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *