माध्यमिक आचार्य मामला: 2819 अभ्यर्थियों के री-एग्जाम पर सुनवाई, केस वापस सिंगल बेंच में भेजा गया

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में झारखंड हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में आज सुनवाई हुई. यह मामला अर्पणा कुमारी...

jharkhand-high-court-ranchi-768x512-1

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में झारखंड हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में आज सुनवाई हुई. यह मामला अर्पणा कुमारी एवं अन्य से संबंधित है. जिसमें 2819 अभ्यर्थियों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा री-एग्जामिनेशन के निर्देश को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने पक्ष रखा. अपनी बहस के दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया गया कि अभ्यर्थियों ने इस आदेश के खिलाफ पहले सिंगल बेंच में रिट याचिकाएं दायर की थीं. जिसपर सुनवाई के दौरान JSSC की ओर से यह कहा गया था कि इसी मुद्दे से संबंधित एक समान जनहित याचिका (PIL) पहले से लंबित है. इसके बाद सभी रिट याचिकाओं को उस PIL के साथ टैग कर डिवीजन बेंच के समक्ष प्रस्तुत किया गया. गुरुवार की सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने यह माना कि संबंधित PIL पहले ही निस्तारित हो चुकी है. अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति में इन रिट याचिकाओं की सुनवाई डिवीजन बेंच के समक्ष उपयुक्त नहीं है. सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले को वापस सिंगल बेंच को भेजने का आदेश दिया है जिसके बाद अब इस मामले में आगे की सुनवाई सिंगल बेंच में होगी.

AlsoRead:विधायक कल्पना सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फॉर्म, राज्यवासियों से की खास अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *