चाईबासा: वार्ड संख्या 4 में SIR अभियान तेज, पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने लोगों से दस्तावेज के साथ पहुंचने की अपील

Chaibasa: चक्रधरपुर वार्ड संख्या 4 के कुम्हार टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जारी...

chaibasa sir

Chaibasa: चक्रधरपुर वार्ड संख्या 4 के कुम्हार टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जारी है. इस अभियान का संचालन वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा के नेतृत्व में किया जा रहा है. वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने वार्डवासियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का SIR कार्य समय पर पूरा कराएं, ताकि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज हो सके. उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया है.

AlsoRead:थानों को कबाड़ मुक्त बनाने के लिए रांची पुलिस ने की पहल, मालखानों में बंद वाहनों की मांगी गई रिपोर्ट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *