Click Here
Click Here
Click Here

थानों को कबाड़ मुक्त बनाने के लिए रांची पुलिस ने की पहल, मालखानों में बंद वाहनों की मांगी गई रिपोर्ट

Dheeraj kumar Ranchi: राजधानी रांची के थानों को कबाड़मुक्त बनाने के लिए रांची पुलिस के आला अधिकारियों ने पहल की है. रांची...

ranchi police

Dheeraj kumar

Ranchi: राजधानी रांची के थानों को कबाड़मुक्त बनाने के लिए रांची पुलिस के आला अधिकारियों ने पहल की है. रांची पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी थानेदारों से मालखाना में बंद वाहनों का डिटेल्स मांगा है. ताकि यह पता चल सके कि कितने वाहनों का निष्पादन किया जा सकता है. हालांकि कई ऐसे वाहन होते हैं जिसको निष्पादित नहीं किया जा सकता है. कभी कभी न्यायलय द्वारा साक्ष्य मांगा जाता है, तो उस परिस्थिति में पुलिस के द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है. थाना को कबाड़खाना बनने से रोकने और परिसरों को स्वच्छ व व्यवस्थित करने के लिए रांची जिला पुलिस ने यह पहल की है. रांची के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने माल खाने में पड़े कम से कम पांच पुराने और लावारिस वाहनों का विधिवत निष्पादन करने का आदेश दिया गया है. इस पूरी कार्रवाई को पूरा करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी द्वारा महज एक सप्ताह की समय सीमा निर्धारित की गई है.

बेहतर माहौल और साफ-सुथरा परिसर देखने को मिलेगा

विभिन्न मामलों में जब्त किए गए सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन वर्षों से धूल फांक रहे हैं. इससे न केवल थानों में जगह की कमी हो रही है, बल्कि थाना परिसरों की सूरत भी बिगड़ रही है. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस तंत्र को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने की दिशा में यह एक अनिवार्य कदम है. थानों में खुले आसमान के नीचे जब्त वाहनों को सड़ने से बचाने और उनके त्वरित निपटारे को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए है. यदि थाना प्रभारी मालखाना में जब्त गाड़ी का डिटेल्स पुलिस के आला अधिकारी को मुहैया नहीं कराते हैं तो थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. इस अभियान के बाद थानों में आम जनता के लिए बेहतर माहौल और साफ-सुथरा परिसर देखने को मिलेगा.

AlsoRead:पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 46 में से 30 मामलों का हुआ निष्पादन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *