गुमला: लघु सिंचाई विभाग में अकाउंटेंट और संवेदक के बीच हंगामा, रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया मामला

Gumla: गुमला जिला के लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का मामला लगातार इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. कुछ दिन पहले...

लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में हंगामे के बाद जुटे संवेदक
लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में हंगामे के बाद जुटे संवेदक

Gumla: गुमला जिला के लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का मामला लगातार इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के एक मामले में झारखंड की ACB टीम ने यहां के क्लर्क को गिरफ्तार किया था. इस घटना के सामने आने के बाद भी कार्यालय के कर्मियों में सुधार नहीं हो पा रहा है. आज एक ऐसा मामला सामने आया जहां भ्रष्टाचार को लेकर संवेदक और अकाउंटेंट के बीच में मारपीट जैसी स्थिति बन गई.

भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

गुमला के संवेदक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान करवाने को लेकर जब वह कार्यालय में आए तो लघु सिंचाई विभाग के अकाउंटेंट विक्रम प्रसाद यादव के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उनका यह आरोप है कि उनसे रिश्वत मांगी गई. वहीं इस मामले को लेकर दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ है.

अन्य संवेदकों ने भी लगाए गंभीर आरोप

ऐसा नहीं है कि विक्रम प्रसाद यादव के द्वारा किया गया यह व्यवहार केवल पंकज कुमार सिंह के साथ हुआ है, बल्कि यहां मौजूद अन्य संवेदकों ने भी उनके खिलाफ अपनी बात रखी. संवेदकों का स्पष्ट मानना है कि अकाउंटेंट के द्वारा किसी भी काम के लिए मोटी राशि मांगी जाती है, जिसको लेकर आए दिन लोगों के बीच में विवाद होता रहता है.

ALSO READ: लोहरदगा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन आज भी प्रासंगिक, देशहित सर्वोपरि होना चाहिए- आदित्य प्रसाद साहू

कार्रवाई की मांग, कार्यालय में पसरा सन्नाटा

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद संवेदकों में काफी आक्रोश का माहौल है. गुमला के ही संवेदक रमजान खान ने कहा कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कई विभागों में शिकायत की गई है. साथ ही सचिव को भी पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है. इस घटना के सामने आने के बाद लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में पूरी तरह से सन्नाटा बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *