Click Here
Click Here
Click Here

रांची : शांतिनगर मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शांतिनगर मैदान में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो...

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शांतिनगर मैदान में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से कुल 57 पुड़िया ब्राउन शुगर व ब्राउन स्टोन, दो मोबाइल फोन, एक कार और नकद राशि बरामद की है. पुलिस के अनुसार 10 मार्च की रात करीब 9.30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि शांतिनगर मैदान में एक सफेद रंग की चार पहिया कार से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. पुलिस टीम जब रात करीब 10.15 बजे मौके पर पहुंची तो कार के पास खड़े कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. छापेमारी के दौरान कार में बैठे दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल कुमार (28), निवासी अरगोड़ा बस्ती और संदीप तिग्गा (22), निवासी अरगोड़ा पीपर टोली के रूप में हुई है.

मादक पदार्थ की हुई पुष्टि

तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से 20 पुड़िया ब्राउन स्टोन (कुल 2.14 ग्राम) और संदीप तिग्गा के पास से 37 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 4.30 ग्राम) बरामद हुई. इसके अलावा कार की तलाशी में एक पर्स से 5,338 रुपये नकद और 1,500 रुपये पुराने नोट भी मिले. डीडी किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ के मादक होने की पुष्टि हुई है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे विद्यानगर निवासी अरविंद से ब्राउन शुगर और ब्राउन स्टोन खरीदकर बाजार में ऊंची कीमत पर बेचते थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *