Click Here
Click Here
Click Here

Giridih: किराए के कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार, बरवाबाद में गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला का शव किराए के मकान...

police investigating
Giridih: किराए के कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला

Giridih: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार, बरवाबाद में गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला का शव किराए के मकान में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला. मृतका की पहचान जमुआ प्रखंड के एकतारा गांव निवासी आलता देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, आलता देवी अपने पति परमेश्वर दास और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहती थीं. करीब एक माह पहले उनके पति रोजगार की तलाश में मुंबई चले गए थे. इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रही थी.

 बेटी के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की छोटी बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी कमरे तक पहुंचे. दरवाजा खोलने पर महिला का शव पंखे से लटका मिला. इसके बाद लोगों ने तुरंत हीरोडीह थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ शुरू की.

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

ALSO READ: मंईयां सम्मान योजना : गिरिडीह की 4.55 लाख महिलाओं को मिला लाभ, DBT से 227.75 करोड़ जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *