Click Here
Click Here
Click Here

मलेरिया एवं डायरिया नियंत्रण को लेकर जन जागरूकता रथ को DC ने किया रवाना

Chaibasa : मलेरिया एवं डायरिया से बचाव के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला समाहरणालय परिसर से जिला...

Chaibasa : मलेरिया एवं डायरिया से बचाव के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

स्वास्थ्य संबंधी उपायों के प्रति जागरूकता अभियान

यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों को मलेरिया एवं डायरिया से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, समय पर जांच एवं उपचार तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करेगा. अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है. इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं पदाधिकारियों ने मलेरिया एवं डायरिया नियंत्रण को लेकर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी सहभागिता निभाई तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

Also Read : कम सामान वालों के लिए खुशखबरी! IndiGo का नया Lite Fare लॉन्च, अब सस्ती हो सकती है हवाई यात्रा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *