Ranchi : पुलिसकर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. कल्याण कोष से स्वीकृत राशि के लाभार्थियों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है. यह निर्णय 5 जून 2026 को आयोजित कल्याण कोष की बैठक में लिया गया था. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दी है. इस आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लाभार्थियों की सूची के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी कर्मी या पदाधिकारी का नाम सूची में दो स्थानों पर आ गया है, तो उन्हें न्यूनतम स्वीकृत राशि का ही भुगतान किया जाएगा. इस आदेश में ट्रांसफर हो चुके कर्मचारियों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि जिन कर्मियों का तबादला हो चुका है, उनका अनुदान सीधे उनके वर्तमान पदस्थापना वाले जिले या इकाई में भेजा जाए ताकि उन्हें राशि प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो.
इलाज के लिये सहायता राशि स्वीकृत
इस सूची के जारी होने के बाद झारखंड पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. झारखंड पुलिस के कई लोगों ने अपनी रोग व परेशानियों के बारे में संगठन के समझ साझा किया था. जिसके बाद सहायक एवं कल्याण कोष की बैठक की गई. इस बैठक में विभिन्न रोगों और ऑपरेशनों के इलाज के लिए सहायता राशि की स्वीकृति मिली है. जिसकी सूची जारी कर दी गई है. जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, कुल 349 पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए कोष से वित्तीय सहायता मंजूर की गई है. जबकि 5 से दस आवेदन को कुछ कारणों से खारिज कर दिया गया है.

कैंसर के इलाज के लिये दो लाख स्वीकृत
आपको बता दें कि जमशेदपुर के बैजनाथ राय को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर इलाज के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, जवानों और उनके परिजनों को कई तरह की चिकित्सीय समस्याओं के लिए यह राशि दी गई है. अधिकांश मामलों में पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपये से लेकर चालीस हजार रुपये तक की सहायता राशि सीधे उनके इलाज के खर्च को कम करने के लिए दी गई है. इस कल्याणकारी कदम से पुलिस महकमे के निचले स्तर के कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज में बहुत बड़ी राहत मिलेगी.
ALSO READ : BREAKING- ED ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को फिर किया समन, पूछताछ के लिए बुलाया


