Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई कर तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार...

Cybercriminals arrested

Jamtara : जामताड़ा  पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को साइबर DSP अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध अमित कुमार के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटॉड लोकटांड़ा और मंडलडीह गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान राजू कुमार मंडल (19 वर्ष), सोनू कुमार मंडल (30 वर्ष) और बंटी कुमार सेन (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया.

छापेमारी के दौरान 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए. इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट (IT Act and Telecommunications Act) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. साइबर DSP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. राजू कुमार मंडल लोगों के व्हाट्सएप पर RTO ई-चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजता था. फाइल डाउनलोड करते ही पीड़ितों के मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके बैंक खातों से साइबर ठगी की जाती थी. वहीं सोनू कुमार मंडल और बंटी कुमार सेन लोगों को फोन कर सिम बंद होने का झांसा देते थे और KYC अपडेट कराने के नाम पर उनसे बैंकिंग एवं अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर अपराध को अंजाम देते थे. DSP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंटी कुमार सेन के खिलाफ पहले से भी साइबर अपराध का मामला दर्ज है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरोह देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करता था. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Also Read : जिला प्रशासन और SUD लाइफ की साझेदारी से डुमरी में विकास को नई रफ्तार 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *