जिला प्रशासन और SUD लाइफ की साझेदारी से डुमरी में विकास को नई रफ्तार 

Gumla: जिला प्रशासन, गुमला के सहयोग और एसयूडी (SUD) लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सीएसआर (CSR) मद से आकांक्षी प्रखंड डुमरी में विकास...

Gumla: जिला प्रशासन, गुमला के सहयोग और एसयूडी (SUD) लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सीएसआर (CSR) मद से आकांक्षी प्रखंड डुमरी में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. इस संयुक्त पहल के तहत खेतली पंचायत के लवाबार ग्राम में वॉटर लिफ्टिंग पाइपलाइन सिंचाई योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया. इसके अतिरिक्त, ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के उद्देश्य से सिरमी और आदिम जनजाति बहुल ओखरगढ़ा ग्राम में जीर्णोद्धारित एवं नव निर्मित विद्यालय भवनों को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया गया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसरों में पौधारोपण भी किया गया.

छह गांवों के किसानों को मिलेगा सालभर सिंचाई का लाभ 

लवाबार में शुरू हो रही वॉटर लिफ्टिंग योजना से क्षेत्र के लगभग छह गांवों के किसानों को सालभर सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे वे बहु-फसली खेती कर अपनी आजीविका मजबूत कर सकेंगे. वहीं दूसरी ओर, शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए नए व जीर्णोद्धारित विद्यालय भवनों के साथ-साथ औरापाट गांव में डिजिटल बोर्ड्स के माध्यम से डिजिटल स्कूल की स्थापना की गई है, जिससे सुदूरवर्ती बच्चों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. एसयूडी लाइफ फाउंडेशन ने ग्रामीणों के सहयोग से आगामी पांच वर्षों तक डुमरी प्रखंड में शिक्षा, कृषि, आजीविका और सामुदायिक विकास के कार्यों को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है.

Read Also: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाया सुरक्षा में लगे गार्ड और काफिला, बिना स्कॉट और सुरक्षाकर्मियों के घूम रहे

पांच वर्षों तक शिक्षा, कृषि और आजीविका पर रहेगा विशेष फोकस 

इस अवसर पर एसयूडी लाइफ फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी राकेश कुमार, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट विजय पगारे, प्रबंधक शंबूक संकल्पना उदय, अंशु कुमारी, स्थानीय मुखिया संजय उरांव व जवाहर कवर सहित भारी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *