Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: बाइक और मोबाइल लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सामग्री बरामद

Palamu: रामगढ़ थाना क्षेत्र के तिनकोनिया मोड़ के पास हुई बाइक और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

Palamu: रामगढ़ थाना क्षेत्र के तिनकोनिया मोड़ के पास हुई बाइक और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री भी बरामद की है. पुलिस के अनुसार ग्राम बेनीडीह निवासी सूरजदेव भुइयां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरहुआ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तिनकोनिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनका वीवो मोबाइल फोन तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से सबसे पहले घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल के साथ चन्दन कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही और स्वीकारोक्ति के आधार पर इस मामले में शामिल अक्षय कुमार रजक और अंकुर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने अक्षय कुमार के एक रिश्तेदार के घर से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की.

कई सामान हुए बरामद

गिरफ्तार तीनों आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के निवासी बताए गए हैं. पुलिस ने उनके पास से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, खिलौना पिस्तौल, चार अन्य मोबाइल फोन, लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट, दो लुकिंग ग्लास तथा बाइक खोलने के औजार बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह, उपनिरीक्षक उदीप कुमार बाघवार, शिवशंकर प्रसाद एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ALSO READ : हजारीबाग: निर्वाचन कार्य में बड़ी लापरवाही! निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, बाहर फर्श पर बैठकर काम करते रहे BLO, DC को भेजी गई विस्तृत रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *