Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: ‘सेकेंड लिटिल चैंप्स’ फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Jamtara: जिले के करमाटांड़ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस...

सेकेंड लिटिल चैंप्स

Jamtara: जिले के करमाटांड़ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में ‘सेकेंड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग की कुल आठ टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए

प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ सावित्री किस्कू, प्रधानाध्यापक रितेश कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. बालक वर्ग के फाइनल में प्राथमिक विद्यालय तेलक्यारी ने पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारी को हराकर खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरासोल ने प्राथमिक विद्यालय सुनसुनडबरा को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की. समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए. अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करता है तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्या सागर स्पोर्ट्स एकेडमी, रेफरी, शिक्षकों एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

AlsoRead:ऑटो में बैठते ही लूट की साजिश, रांची पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *