रांची में बनेगा 20 KM का ग्रीन अर्बन कॉरिडोर, अतिक्रमण हटाकर संवारा जाएगा प्रमुख मार्ग

Ranchi: सड़कों को अधिक व्यवस्थित, सुंदर और जाम मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने नई पहल शुरू की है....

RMC_LOGO

Ranchi: सड़कों को अधिक व्यवस्थित, सुंदर और जाम मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने नई पहल शुरू की है. निगम शहर के कांके राम मंदिर से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), धुर्वा तक करीब 20 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग को मॉडल अर्बन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है.

अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा

योजना के तहत पूरे मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा और सड़क किनारे हरित वातावरण विकसित किया जाएगा. कॉरिडोर में वर्टिकल गार्डन, ग्रीन बेल्ट, आकर्षक वॉल पेंटिंग और म्यूरल्स बनाए जाएंगे, ताकि यह मार्ग शहर की नई पहचान बन सके. यह कॉरिडोर कांके राम मंदिर से शुरू होकर जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव चौक, रातू रोड चौक और हरमू बाईपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन तक पहुंचेगा. इस दौरान सड़क, फुटपाथ, पार्किंग और वेंडिंग जोन को वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा. इससे अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित ऑटो स्टैंड जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है.

विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया

नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पहचान और कार्रवाई के लिए विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया है. ये टीमें सर्वेक्षण के आधार पर अतिक्रमण करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगी. यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागा बाबा खटाल बाजार के पास उपलब्ध जमीन पर स्थायी ऑटो स्टैंड विकसित करने की भी योजना है. इससे मुख्य सड़क पर ऑटो के अनियंत्रित संचालन और जाम की समस्या कम होगी.

AlsoRead:रांची: राज हॉस्पिटल की मनमानी पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *