प्रशिक्षु IAS ने किया बोकारो सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

Bokaro : शनिवार को DC अजय नाथ झा के निर्देश पर प्रशिक्षु IAS अरविंद राधाकृष्णन ने बोकारो सदर अस्पताल का निरीक्षण कर...

Bokaro : शनिवार को DC अजय नाथ झा के निर्देश पर प्रशिक्षु IAS अरविंद राधाकृष्णन ने बोकारो सदर अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने OPD, ICU, NICU, Dialysis Ward, Thalassemia Ward सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. N.P. सिंह उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षु IAS ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने फार्मेसी में दो कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने, पुरुष एवं महिला मरीजों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने तथा अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया.

सदर अस्पताल का निरीक्षण, प्रशिक्षु IAS ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में उपलब्ध दुर्लभ (रेयर) रोगों के उपचार संबंधी सुविधाओं की सूची प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिकों को इन सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके. प्रशिक्षु IAS ने मरीजों के परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए. साथ ही, PICU (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का निरीक्षण करते हुए उसके संचालन को भी जल्द शुरू करने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. प्रशिक्षु आईएएस ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को संवेदनशीलता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी प्रबंधन के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Also Read :  सरायकेला: DC ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की मलेरिया नियंत्रण की समीक्षा, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *