Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मरकच्चो में रेस्क्यू किए गए संर्प ने संर्प मित्र को काटा, इलाज जारी

Koderma: शनिवार को सर्पमित्र शिबू पंडित रेस्क्यू किए गए विषैले सांप को छोड़ने के लिए चंचालधाम जंगल के एक सुरक्षित स्थान पर...

कोडरमा
रेस्क्यू किए गए संर्प

Koderma: शनिवार को सर्पमित्र शिबू पंडित रेस्क्यू किए गए विषैले सांप को छोड़ने के लिए चंचालधाम जंगल के एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचे. इसी दौरान सांप ने अचानक उनके बाएं हाथ में डंस लिया.सांप के डंसते ही शिबू पंडित की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे. स्थिति को देखते हुए वे बिना समय गंवाए तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

1 जुलाई को सांप ने एक छात्र को डंस लिया था

मरकच्चो प्रखंड के फुटलहिया में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में एक जुलाई को एक विषैल सांप ने एक छात्र को डंस लिया था. जानकारी के अनुसार सुचना मिलने पर संर्प मित्र देवीपुर (खेशमी) गांव निवासी शिबू पण्डित के द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ विषैले सांप को रेस्क्यू किया गया था और उसे सुरक्षित रखा गया था. घटना को लेकर जानकारी देते हुए सर्प मित्र शिबू पण्डित ने बताया कि सांप के द्वारा डंसे छात्र दिलिप मुर्मू के स्वाथ होने का इंतजार किया गया था और रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित रखा गया था. जहां आज शनिवार को उसे मैं चंचालधाम जंगल कि ओर सुरक्षित जगह पर उसे छोड़ने गया था इसी दौरान सांप ने हमें अचानक बाईट (डंस) लिया.
ALSO READ: रांची में बनेगा 20 KM का ग्रीन अर्बन कॉरिडोर, अतिक्रमण हटाकर संवारा जाएगा प्रमुख मार्ग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *