Bokaro: बोकारो SP के निर्देश पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में ऑटो और टोटो को लेकर विशेष अभियान जांच चलाया गया. इस अभियान के तहत करीब 150 ऑटो/टोटो को जांच की गई. जांच के क्रम में कुल 29 ऑटो को MV Act के धाराओं का उल्लंघन करते हुए पाया गया. इन ऑटो चालकों से कुल 76,500 रूपये का जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान यातायात पुलिस ने सभी ऑटो चालको से यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया. यह भी बताया कि नियम का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



