Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर हत्याकांड पर अमर बाउरी का हमला, बोले- ‘जमशेदपुर अब चादंपुर बन गया’, दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग

Ranchi: जमशेदपुर में हाल ही में हुई हत्या की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला...

Ranchi: जमशेदपुर में हाल ही में हुई हत्या की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हुई घटना ने पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “जमशेदपुर अब चादंपुर बन गया है.”

हत्या की घटना पर जताई चिंता

अमर बाउरी ने कहा कि जमशेदपुर में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक कोलकाता के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. इस घटना के बाद शहर के लोगों में भारी आक्रोश है, जो राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दर्शाता है.

राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन सरकार बनने के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है. उनका आरोप है कि पुलिस महकमे में पदों की बोली लगाई गई और अवैध वसूली को बढ़ावा दिया गया, जिससे पुलिस की छवि खराब हुई. वहीं, ईमानदार अधिकारियों को किनारे कर दिया गया.

Read Also: ई-रिक्शा बैटरी हैक करने वाले एप्स पर सरकार सख्त, हटाने का दिया आदेश

बंद को मिला जनता का समर्थन

अमर बाउरी ने कहा कि जमशेदपुर बंद को लोगों का व्यापक समर्थन मिला. उन्होंने इसके लिए जमशेदपुर और आदित्यपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश का संकेत है. उन्होंने आरोप लगाया कि जमशेदपुर और आदित्यपुर में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और झारखंड के युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में ड्रग्स की समस्या गंभीर होती जा रही है और इस पर सरकार को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए.

दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

अमर बाउरी ने राज्य सरकार से मांग की कि हत्या के सभी आरोपियों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार किया जाए. साथ ही, घटना में यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि सरकार को असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय कानून-व्यवस्था सुधारने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर ध्यान देना चाहिए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *