Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग के भीतर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला लगातार जारी है. जमशेदपुर के तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय, सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब सीसीआर के डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। उनके खिलाफ भी अब कड़े अनुशासनिक कदम उठाए जाने की तैयारी है. जमशेदपुर सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सीआईडी ने डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है. जानकारी के अनुसार, एडीजी के इस मंतव्य को स्वीकार करते हुए पुलिस मुख्यालय ने आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को अपनी अंतिम अनुशंसा भेज दी है.
क्या हैं डीएसपी पर आरोप?:
जांच रिपोर्ट और विभागीय सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर पर गंभीर लापरवाही के आरोप हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद भी उन्होंने त्वरित कदम नहीं उठाए. जब बिष्टुपुर इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही थी, तब डीएसपी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे उनके पर्यवेक्षण में भारी कमी पाई गई, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बढ़े और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया.



