हजारीबाग : केबी महिला महाविद्यालय के आदिवासी छात्रावास की बदहाल व्यवस्था पर ABVP मुखर, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Hazaribagh : जिला मुख्यालय स्थित केबी महिला महाविद्यालय परिसर में कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालिका छात्रावास की बुनियादी सुविधाओं को लेकर...

The deplorable state of the tribal hostel

Hazaribagh : जिला मुख्यालय स्थित केबी महिला महाविद्यालय परिसर में कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालिका छात्रावास की बुनियादी सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गंभीर चिंता जताई है. ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं से बातचीत की और विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छात्रावास में 200 से अधिक आदिवासी छात्राएं रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, लेकिन उन्हें आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. सबसे गंभीर समस्या पेयजल की है. छात्राओं को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है.

छोटी चारदीवारी से सुरक्षा पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान ABVP ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. संगठन के अनुसार छात्रावास की चारदीवारी काफी छोटी है, जिसका फायदा उठाकर बाहरी युवक परिसर के अंदर तक प्रवेश कर जाते हैं. इससे छात्राओं में असुरक्षा और भय का माहौल बना हुआ है. छात्रावास जैसी संवेदनशील जगह पर यह स्थिति बेहद चिंताजनक बताई गई. प्रतिनिधिमंडल ने परिसर में जगह-जगह कचरे का ढेर और साफ-सफाई की खराब व्यवस्था भी देखी. संगठन का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण छात्रावास का वातावरण अस्वच्छ बना हुआ है, जिससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

जिला कल्याण विभाग और कॉलेज प्रशासन से की मांग

ABVP हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि छात्रावास में पानी, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बेहद गंभीर विषय है. प्रतिनिधिमंडल ने जिला कल्याण विभाग और महाविद्यालय प्रशासन से अविलंब आवश्यक कदम उठाकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है. ABVP ने स्पष्ट कहा कि यदि छात्रावास की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्रहित में धरना-प्रदर्शन सहित चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. संगठन का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान ABVP हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार के अलावा बाबूलाल मेहता, साहिल सिंह, साक्षी सिन्हा, कुणाल, श्वेता, प्रिया, सोनी प्रवीण, श्रेया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : 16वें वित्त आयोग के समक्ष झारखंड की सशक्त पैरवी: अगले पांच साल में झारखंड को मिलेगा 14,231 करोड़ अनुदान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *