कोडरमा: 6 जुलाई को मनाई जाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू होंगे मुख्य अतिथि

Koderma: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू 6 जुलाई को डोमचांच नगर में आयोजित भारतीय जनसंघ के...

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की

Koderma:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू 6 जुलाई को डोमचांच नगर में आयोजित भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डोमचांच नगर मंडल में तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में बनी कार्यक्रम की रणनीति

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की. इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता, भाजपा कोषाध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के लिए पूर्णतः समर्पित रहा है और उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं.

जिम्मेदारियां तय, सफल आयोजन का आह्वान

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अतिथियों के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की गई. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, परमेश्वर यादव, महेंद्र वर्मा, सुनील सिन्हा, प्रभाकर लाल रावत, बिनय मोदी, महेश वर्मा, मुकेश राम, प्रमांशु कुमार, पारिजात सिंह, नवीन कुमार, कुलदीप राम, कारू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ : रांची: 6 जुलाई को राजभवन घेरेंगे छात्र, क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ होगा बड़ा प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *