Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: CRPF जवान नागेंद्र कुमार सिंह हुए पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को दी गई अंतिम विदाई

Palamu: जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत तुर्काडीह गांव में शुक्रवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब CRPF जवान नागेंद्र...

PALAMU
अंतिम विदाई

Palamu: जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत तुर्काडीह गांव में शुक्रवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब CRPF जवान नागेंद्र कुमार सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव पहुंचा. पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. हर आंख नम थी और पूरे गांव ने अपने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे नागेंद्र कुमार सिंह

CRPF की 55वीं बटालियन में कार्यरत नागेंद्र कुमार सिंह का गुरुवार सुबह दिल्ली के गुरुग्राम स्थित नारायणा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. बताया जाता है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. परिवार पर यह दूसरा बड़ा आघात है, उनके पिता लखन सिंह का भी करीब एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका था. परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया गया. CRPF की 172वीं बटालियन, गढ़वा के जवानों ने उन्हें शोक सलामी देकर अंतिम सम्मान दिया. इस दौरान सहायक कमांडेंट (AC) अमित किशोर, इंस्पेक्टर यशवीर सिंह तथा 172वीं बटालियन के अन्य जवान मौजूद रहे. जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी. तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर परिजन बिलख पड़े, वहीं ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी.
ALSO READ: पलामू: सरसों तेल में मिलावट से एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई थी मौत, लैब रिपोर्ट में पुष्टि

पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

इसके बाद मलय नदी तट पर पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. नागेंद्र कुमार सिंह की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है. ग्रामीणों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जवान बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *