Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: DVC CSR ने सोलर डीप बोरिंग पंप के लिए किया गांवों का निरीक्षण, ग्रामीणों में हर्ष

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल DVC CSR के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी द्वारा शुक्रवार को CSR योजना के अंतर्गत आने...

DVC CSR
ग्रामीणों से बात करते सीएसआर प्रभारी

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल DVC CSR के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी द्वारा शुक्रवार को CSR योजना के अंतर्गत आने वाले ऊपरघाट के नारायणपुर, लहिया, पिलपिलो एवं काछो गांव का दौरा किया गया. इस दौरान उन्होंने गांवों में सोलर डीप बोरिंग पंप लगाने के लिए उपयुक्त स्थान के चयन के लिए स्थलीय निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित सभी गांवों के ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जताई और कहा, कि वे सभी आपस में बैठक कर सर्वसम्मति से जगह का चयन करेंगे. इसके बाद एक लिखित आवेदन CSR को सौंपा जाएगा, ताकि भविष्य में काम के दौरान किसी भी प्रकार की अड़चन या किसी ग्रामीण के विरोध का सामना न करना पड़े.

ग्रामीणों ने प्रबंधन का जताया आभार

सोलर डीप बोरिंग पंप की इस सौगात से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने इसके लिए DVC CSR प्रबंधन को धन्यवाद दिया है. CSR के वरीय प्रबंधक ने बताया, कि CSR टीम ने सभी चारों गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया है. ग्रामीणों ने स्थान चयन के बाद सूचित करने की बात कही है, जिसके तुरंत बाद सोलर डीप बोरिंग पंप लगाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. इससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी और पानी आसानी से मुहैया हो सकेगा. इस निरीक्षण के मौके पर CSR के भैरव महतो, रमेश कुमार, जीवाधन महतो एवं राजेश सागर भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू: CRPF जवान नागेंद्र कुमार सिंह हुए पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को दी गई अंतिम विदाई

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *