Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत 15 लाख से ज्यादा की चोरी

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड स्थित सतगलिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 15...

Giridih Town Police Station
पीड़िता श्वेता सिन्हा

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड स्थित सतगलिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से लगभग पांच लाख रुपये नकद, 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई हुई थीं पीड़िता

पीड़िता श्वेता सिन्हा ने बताया, कि वह पिछले सप्ताह अपनी बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई थीं. उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं, जिसके कारण घर बंद था. शुक्रवार को जब वह वापस लौटीं तो बाहर का मुख्य ताला सही-सलामत था, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला मिला. घर के भीतर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात गायब हैं.

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया, कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: जनता दरबार में DC ने सुनीं 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *