Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस प्रभाग ने अखिल भारतीय सेवाओं और ग्रुप ‘A’ केंद्रीय सिविल सेवाओं के अधिकारियों के लिए छठे कॉमन मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2006 बैच (सिविल सेवा परीक्षा, 2005) के IPS अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है.

गुजरात के केवड़िया में आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के मुख्य सचिव और DGP को जारी किए गए पत्र के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को निर्देश दिया गया है, कि वे 2006 बैच के सभी IPS अधिकारियों का पंजीकरण 24 अगस्त तक सुनिश्चित कराएं. यह आधिकारिक आदेश गृह मंत्रालय के अवर सचिव रंजीत कुमार साव द्वारा जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: धनबाद के विमला मेट कोक के मालिकों को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, 5 करोड़ की ठगी का है केस

