रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के निर्देशा पर BJP ने लोहरदगा,बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. इस संबंध में प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने पत्र भी जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक बोकारो में BJP ने सुरेंद्र राज को पूर्वी सिंहभूम जिले में सत्या तिवारी को और लोहरदगा जिले में अजय पंकज को भाजपा ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है.


