Click Here
Click Here
Click Here

वोटर लिस्ट में न छूटे कोई नाम, हर गरीब तक पहुंचे सरकारी योजना का लाभ : के. राजू

Ranchi/Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने पलामू जिला के अपने संगठनात्मक दौरे के दौरान जमीनी स्तर पर संगठन और...

No name should be left out of the voter list, every poor should get the benefits of government schemes: K. Raju

Ranchi/Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने पलामू जिला के अपने संगठनात्मक दौरे के दौरान जमीनी स्तर पर संगठन और विकास कार्यों को धार दी. उन्होंने पलामू के पांकी प्रखंड के ग्राम पंचायत पकड़िया और तरहसी प्रखंड के तरिया गांव का सघन दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की. इस दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में हर योग्य व्यक्ति का नाम होना अनिवार्य है और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रांची: कांके से लापता 13 वर्षीय लड़की चुटिया इलाके से बरामद, मां की डांट के बाद छोड़ा था घर

बीएलए को निर्देश, हर घर पहुंचकर सुनिश्चित करें पंजीकरण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंटों को मुस्तैदी से काम करने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से छूटना नहीं चाहिए. बीएलए की जिम्मेदारी है कि वे हर घर तक पहुंचें और ग्रामीणों को फॉर्म भरने में उनका पूरा सहयोग करें, ताकि किसी भी नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न होना पड़े.

जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा

दौरे के दौरान के. राजू ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी व विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी. उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहें. उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन का यह मुख्य कर्तव्य है कि सरकार की किसी भी जनकल्याणकारी योजना से क्षेत्र का कोई भी गरीब या योग्य व्यक्ति वंचित न रहने पाए.

यह भी पढ़ें: रांची मारवाड़ी कॉलेज छात्र अपहरण कांड: जुए की लत ने बढ़ाया कर्ज, गाड़ी में अकेले बैठ कर हुआ फरार

ये रहे मौजूद

मौके पर सुरेश बैठा (पलामू लोकसभा प्रभारी सह कांके विधायक), सुबोध कांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री), के.एन. त्रिपाठी (पूर्व मंत्री), विनय सिन्हा दीपू (पलामू जिला प्रभारी), बिमला कुमारी (पलामू जिला अध्यक्ष) सहित संबंधित प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने मिशन मोड में काम करने का संकल्प लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *