रांची मारवाड़ी कॉलेज छात्र अपहरण कांड: जुए की लत ने बढ़ाया कर्ज, गाड़ी में अकेले बैठ कर हुआ फरार

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज छात्र अपहरण कांड की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं. पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,...

RANCHI
पंडरा ओपी

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज छात्र अपहरण कांड की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं. पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र को जुए की लत लग गई थी, जिसके कारण उस पर लगातार कर्ज का दवाब बढ़ता चला गया. जुए में हारने की वजह से वह आर्थिक संकट में फंस गया था.

CCTV कैमरे खंगाल रही है पुलिस 

इस मामले को लेकर पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के लगे CCTV कैमरे को खंगाला है,जिसमें छात्र मेन रोड पर आता हुआ देखा गया है. उसके बाद अकेले एक गाड़ी में बैठ कर चला गया है. छात्र ने अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया है. पुलिस अब अपहरण के बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की सघन जांच कर रही है.

11 जून से लापता है आशीष उरांव

छात्र का नाम आशीष उरांव है और वह मारवाड़ी कॉलेज में पढ़ाई करता है. घर से फरार होने के बाद अपहरण का मामला पंडरा ओपी में दर्ज कराया गया है. आशीष उरांव 10 जून को शाम करीब 5:30 बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने 11 जून को पंडरा ओपी (आउटपोस्ट) में छात्र की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

ALSO READ: रांची: राज अस्पताल युवक की मौत: इलाज में लापरवाही का आरोप, होगा मेडिकल बोर्ड गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *