Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कांके से लापता 13 वर्षीय लड़की चुटिया इलाके से बरामद, मां की डांट के बाद छोड़ा था घर

Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र से 13 साल की एक लड़की लापता हो गई थी. पुलिस ने काफी खोजबीन के...

Ranchi: 13-year-old girl missing from Kanke found in Chutia area; left home after being scolded by her mother

Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र से 13 साल की एक लड़की लापता हो गई थी. पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद लड़की को चुटिया से बरामद कर लिया है. मां की डांट के बाद लड़की भाग गई थी. लकड़ी चुटिया के एक आश्रम में रह रही थी. पूछताछ में लड़की ने बताया कि मां की डांट से वह परेशान थी. इसलिए घर से भागने को मजबूर हुई. लड़की शिवानी प्रेम नगर से 11 जून से लापता थी. शिवानी कुमारी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. शिवानी पिता नितेश राम और माता जितनी देवी की बेटी है. बीते 11 जून को मां ने किसी बात पर डांट-फटकार और पिटाई की जिससे नाराज होकर शिवानी चुपके से घर से निकल गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने कांके थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. एक स्थानीय नागरिक ने शिवानी को चुटिया के रामाश्रय आश्रम में देखा. उस व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस ने शिवानी को आश्रम से बरामद कर लिया.

यह भी पढ़ें:जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग, राहुल दुबे की तलाश में छापेमारी तेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *