Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: डोमचांच में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग, नगर अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Koderma: डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर क्षेत्र में 24 घंटे...

कोडरमा
अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Koderma: डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. पत्र में अध्यक्ष ने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में रेफरल अस्पताल, अन्य सरकारी एवं निजी अस्पताल, आइस फैक्ट्री, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े कई संस्थान संचालित हैं. इन सभी संस्थानों के सुचारु संचालन के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति आवश्यक है.

आपूर्ति बाधित रहने से कार्य हो रहे हैं प्रभावित

नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा कहा कि बार-बार बिजली कटौती और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से अस्पतालों, उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इसका सीधा असर आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं पर पड़ रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता से अनुरोध किया है कि जनहित को देखते हुए डोमचांच नगर क्षेत्र में 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. साथ ही, किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जाए.

ALSO READ: रांची: धुर्वा थाने की पुलिस ने लूटकांड मामले में दो लुटेरों को किया गिरफ्तार और एक नाबालिग को किया गया निरुद्ध

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *