Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार दोपहर दिल्ली से वापस रांची लौट आए हैं. शुक्रवार शाम को ही मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निजी दौरे पर दिल्ली गए थे. हालांकि, मुख्यमंत्री की वापसी के बाद भी उनके परिवार के सदस्य फिलहाल दिल्ली में ही रुके हुए हैं. मुख्यमंत्री का यह संक्षिप्त दौरा और परिवार का दिल्ली में रुकना अचानक सुर्खियों में आ गया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक पारिवारिक कार्यक्रम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के लौटने के बाद अब राज्य में उनके आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजरें टिक गई हैं.



