पलामू : मानदेय बढ़ोतरी को लेकर मांग पत्र सौंपा, मांगें पूरी होने तक JSLPS कैडरों ने कार्य स्थगित करने का लिया निर्णय

Palamu: मानदेय में बढ़ोतरी समेत छह सूत्री मांगों को लेकर JSLPS (CLF) कैडर संघ हुसैनाबाद ने मांगें पूरी होने तक कार्य स्थगित...

A memorandum regarding a hike in honorarium was submitted; JSLPS cadres have decided to suspend work until their demands are met.

Palamu: मानदेय में बढ़ोतरी समेत छह सूत्री मांगों को लेकर JSLPS (CLF) कैडर संघ हुसैनाबाद ने मांगें पूरी होने तक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है. संघ ने BMMU हुसैनाबाद एवं बीडीओ हुसैनाबाद को आवेदन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया है. संघ ने कहा है कि कई वर्षों से कार्य करने के बावजूद कैडरों के मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है. संघ के मुताबिक हुसैनाबाद प्रखंड में G-CRP, A.W., JRP सेतु दीदी, बैंक सखी, V.O.A., AKM, APS CRP-EP और FLCRP समेत विभिन्न कैडर JSLPS के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कैडरों का कहना है कि उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है और यह वर्तमान महंगाई में दैनिक मजदूरी के बराबर भी नहीं है. इसके अलावा निर्धारित कार्यों के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी दी जाती हैं, लेकिन अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से मानदेय नहीं मिलता.

संघ की छह सूत्री मांगें

कैडर संघ ने मानदेय में महंगाई के आधार पर 100 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की है. इसके साथ ही व्यक्तिगत बैंक खाते में DBT के माध्यम से मानदेय भुगतान, प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक मानदेय देने, आने-जाने के यात्रा खर्च और मोबाइल खर्च की सुविधा देने की मांग की गई है. संघ ने सभी कैडरों को 60 वर्ष तक सेवा की स्थिरता देने और 20 लाख रुपये का बीमा कराने की मांग भी रखी है.
बइसके अलावा संघ ने कुशल कैडरों का मानदेय कम से कम 800 रुपये प्रतिदिन और अकुशल कैडरों का 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की है. क्षेत्र की दूरी के अनुसार यात्रा भत्ता सहित अन्य भत्ते देने तथा अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भुगतान की मांग भी की गई है.

मांग पूरी होने तक काम नहीं करने का निर्णय

JSLPS कैडर संघ ने आवेदन में कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक सभी कैडर अपने निर्धारित और अतिरिक्त कार्य करने में असमर्थ रहेंगे. संघ ने संबंधित अधिकारियों से जल्द निर्णय लेने की अपील की है, ताकि कैडर दोबारा अपने कार्यक्षेत्र में लौट सकें. उपस्थित सभी CLF कैडरों ने एक साथ एक आवाज में शपथ लिया हैं, वही मांग पत्र पर पहल नहीं करने के स्थिति में आगे की रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की बात कही गई. इस मौके पर रीना कुमारी (G-CRP), रीना देवी (सेतु दीदी), अंजू देवी (A.W), सुनिता देवी (A.W), उषा देवी (AKM), लालमुनी देवी (A.PS), सरोज देवी (FLCRP), कान्ती कुमारी (APS), सोनी कुमारी (CRP-EP), हेमलता देवी (V.O), कविता देवी (A.M) सहित दर्जनों उपस्थित रहे.

ALSO READ : BPSC का बड़ा अपडेट: TRE 4 दो चरणों में ही होगी, अक्टूबर में आएगी डेट, नवंबर-दिसंबर में परीक्षा संभव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *